श्रेणी
विज्ञान
विज्ञानदिल्ली के सत्य निकेतन में लगे मोबाइल जैमर्स? दिल्ली पुलिस ने बताया सच
दिल्ली के मोती बाग के पास मौजूद 6 सितंबर को सत्य निकेतन कॉलोनी में एक हादसा हुआ, जिसमें एक इमारत हादसे का शिकार हो गई. हादसे के बाद कुछ अफवाह फैली, जिसमें दिल्ली पुलिस ने पोस्ट करके बताया कि रेस्क्यू वाली जगह पर कोई नेटवर्क जैमर्स का इस्तेमाल नहीं किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

औषधीय गुणों का खजाना है बेल का पेड़! AYUSH मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी फायदे और खासियतें
नई दिल्ली। भारत में पेड़, पौधों का महत्व सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि प्राचीन समय से ही कई पौधों का इस्तेमाल औषधीय जरूरतों के लिए भी किया जाता रहा है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पौधा है बेल, जिसे संस्कृत में बिल्व और अंग्रेजी में वुड एप्पल कहा जाता है। नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड, आयुष मंत्राल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेल के औषधीय महत्व से जुड़ी जानकारी साझा की है। वनस्पति विज्ञान में बेल का नाम एगल मार्मेलोस है और यह रैसेसी परिवार से संबंधित है। यह पेड़ मुख्य रूप से भारत और दक्षिण, पूर्व एशिया का मूल ...

इटली में चमका दुर्गापुर का सितारा, सौमिक ने जीते दो स्वर्ण और एक रजत
तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। विज्ञान की दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले दुर्गापुर के छात्र सौमिक मंडल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि दर्ज की है। कक्षा 12 के छात्र सौमिक ने इटली के तुरीन में आयोजित 19वें इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलंपियाड (IESO) में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दुनिया के अलग, अलग देशों से पहुंचे प्रतिभाशाली युवा भू, विज्ञान विद्यार्थियों के बीच सौमिक का प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारत के लिए भी गौरव का विषय है। खास बात यह रही कि व्यक्तिगत लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में स्वर्ण पदक

Andhra: आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक एक्सीलेंस के 50 साल पूरे किए
विजयवाड़ा: आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी इस साल 11 सितंबर को अपनी गोल्डन जुबली मना रही है। यह आंध्र प्रदेश में उच्च शिक्षा, रिसर्च और सामाजिक विकास के एक बड़े केंद्र के तौर पर इसके 50 साल के सफर का...

झारखंड में बारिश की वापसी! 13 जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
Jharkhand Weather Today: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. रांची समेत राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज, चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

Rampur Bushahar News: पीपीटी में अश्विनी और पोस्टर प्रेजेंटेशन में सरुल रहे प्रथम
राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बुधवार को हिमालय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग और वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया।

अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर कितनी मापी गई तीव्रता?
अफगानिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

मौसम अपडेट: यूपी में 24 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार, जानें, कैसा रहेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही मानसूनी बारिश में मंगलवार को थोड़ी सुस्ती नजर आई थी। बुधवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय हुआ है।

MP Weather: मध्य प्रदेश में बदल रहा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
मध्य प्रदेश में अब मानसून धीरे, धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। सितंबर का पहला सप्ताह बीत चुका है और बारिश की गतिविधियों में भी पहले के मुकाबले कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, मानसून ने अभी पूरी तरह विदाई नहीं ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी रुक, रुककर बारिश हो रही [...]

Bilaspur News: सोने के गहने खरीदते समय हॉलमार्क के साथ एचयूआईडी भी जांचें
बिलासपुर। सोने के आभूषण खरीदते समय केवल हॉलमार्क देखकर संतुष्ट न हों।

दिल्ली, एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 से 14 सितंबर तक बारिश के आसार
मानसून की सक्रियता और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब दिल्ली, एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।

AI से आखिर इतना क्यों डर गए Anthropic के रिसर्चर? नौकरी छोड़कर खुद बताई पूरी कहानी
एंथ्रोपिक के रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने इस्तीफा देकर AI की तेज विकास दौड़ और सुपरइंटेलिजेंट सिस्टम के संभावित खतरों पर गंभीर चिंता जताई है। उनका आरोप है कि OpenAI और Anthropic सुरक्षा से ज्यादा AI क्षमता बढ़ाने की होड़ में हैं।

दिल्ली में PG वालों की मनमानी पर लगेगी लगाम! अनिवार्य होगा रजिस्ट्रेशन, किराए की भी होगी लिमिट
प्रस्तावित GovPG पोर्टल पर सत्यापित PG की लिस्टिंग, किराया, सुविधाएं और सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रावधान है. पोर्टल के जरिए छात्र गुमनाम शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे. PG की अनुपालन रेटिंग भी पोर्टल पर प्रदर्शित करने का प्रस्ताव है.

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सुस्त, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की वर्षा...

साइबेरिया में रहस्यमय धमाका: 1908 की घटना का अनसुलझा रहस्य
1908 में साइबेरिया में एक रहस्यमय धमाका हुआ, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। इस घटना के पीछे के कारणों पर कई सिद्धांत प्रस्तुत किए गए हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। इस लेख में हम इस घटना की विस्तृत जानकारी, वैज्ञानिकों की खोज और इसके संभावित कारणों पर चर्चा करेंगे। क्या यह एक उल्कापिंड का प्रभाव था या कुछ और? जानने के लिए पढ़ें।

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सुस्त, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की वर्षा...

बिना टावर कोने, कोने में चलेगा रॉकेट, स्पीड इंटरनेट! Starlink को सरकार से मिली हरी झंडी
DCC ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन पर Trai की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है. इससे भारत में Elon Musk के Starlink, Eutelsat OneWeb और Reliance Jio के लिए सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है.

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सुस्त, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की वर्षा...

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सुस्त, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की वर्षा...

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सुस्त, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी नरमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम दर्ज की वर्षा...

हिरोशिमा जैसे 1000 बम की ताकत, यूरोप तक उजाला; सबसे रहस्यमयी धमाके की कहानी
दिल्ली से डेढ़ गुना क्षेत्रफल साफ। आठ करोड़ पेड़ जमीन पर जा गिरे। हिरोशिमा परमाणु धमाके से 1000 गुना अधिक ऊर्जा निकली। 118 साल पहले रूस के आसमान में आधुनिक मानव इतिहास का सबसे रहस्यमयी धमाका हुआ था।

MP Weather Update: 3 दिन भारी बारिश नहीं, 12 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, अब तक 31.2 इंच पानी गिरा
मध्य प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने से भारी बारिश पर ब्रेक लग गया है। फिलहाल 11 सितंबर तक कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है । हालांकि वातावरण में नमी के चलते भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में कहीं, कहीं बादल छाने का साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, 9, 10 सितंबर को पश्चिम, मध्य और उत्तर, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर प्रदेश में 12 सितंबर से देखने को मिलेगा। इस दौरान छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल दो, तीन दिन भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर में बादलों की आवाजाही के साथ रिमझिम का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम शुष्क होने का मुख्य कारण मानसून ट्रफ और चक्रवातीय परिसंचरण का रुख अन्य राज्यों की ओर होना है। मध्य प्रदेश में कोटे से 6 % कम पानी गिरा, पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश 1 जून से 8 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 31.2 इंच बारिश हुई है, जबकी अबतक 33.3 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2.2 इंच यानि 6% बारिश कम हुई है। जून से अबतक पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम पानी गिरा है। सबसे अधिक मऊगंज में 53 इंच और सबसे कम आलीराजपुर में सिर्फ 13.6 इंच बारिश हुई है। भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, निवाड़ी, मैहर, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज और उमरिया में सामान्य से ज्यादा बारिश। उमरिया, अनूपपुर, आगर, मालवा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, ग्वालियर, गुना, दतिया, खरगोन और बुरहानपुर में भी अच्छी बारिश। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 1% तक कम बारिश बारिश। बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी में औसत से 4% से 24% तक कम बारिश । आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से 7% से 55% कम पानी गिरा है।

यूपी में मानसून ने बदली चाल, बारिश पर लगा ब्रेक; अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें 7 दिन का हाल
यूपी में मानसून ने बदली चाल, बारिश पर लगा ब्रेक; अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें 7 दिन का हाल

नवभारत विशेष: EVM में टोटलाइजर मशीन क्या है? जानिए कैसे छिपेगा बूथवार वोटिंग पैटर्न
EVM Vote Counting: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से ईवीएम में टोटलाइजर के इस्तेमाल की संभावना पर विचार करने को कहा है। इसका उद्देश्य बूथवार मतदान पैटर्न की गोपनीयता बनाए रखना व मतदाताओं को धमकी से बचाना है।

Maharashtra Weather Update: मुंबई और पुणे में हल्की बारिश के आसार, नागपुर में उमस के साथ 33°C पहुंचेगा पारा
Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में 9 सितंबर को मुंबई और पुणे समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। नागपुर में तापमान 33°C रहने और उमस के साथ AQI 'मध्यम' श्रेणी में रहने का अनुमान है।

Apple Event 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए iPhone! घर बैठे ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस का आज पहला प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट है. Apple Surprise and Shine Event में आज तीन नए आईफोन मॉडल्स, नई वॉच समेत कई प्रोडक्ट्स के लॉन्च की उम्मीद है.

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल में खराबी, 1 हजार से ज्यादा उड़ानों पर असर
NATS की ओर से तकनीकी खराबी को लेकर जानकारी दी गई कि उसने अपने फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में एक बड़ी समस्या की पहचान कर ली है और इंजीनियर इसे ठीक करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.
बीएचयू के आयुर्वेद संकाय को यूजी, पीजी की मान्यता:बीएएमएस में 75 और पीजी में 57 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026, 27 में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड ने संकाय को दोनों स्तरों पर पाठ्यक्रम संचालित करने की वार्षिक मान्यता दे दी है। आयोग की ओर से आठ सितंबर को जारी औपचारिक पत्र के बाद बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में नए सत्र के प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। एनसीआईएसएम की अनुमति के अनुसार बीएएमएस पाठ्यक्रम में 60 सीटें निर्धारित हैं, जबकि ईडब्ल्यूएस सहित कुल 75 सीटों पर प्रवेश होगा। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर 14 विषयों में कुल 45 सीटें निर्धारित हैं और ईडब्ल्यूएस सहित सीटों की संख्या 57 होगी। पीजी में सबसे अधिक 12 सीटें शल्य तंत्र विषय में स्वीकृत की गई हैं। पीजी के 14 विषयों में प्रवेश एनसीआईएसएम से मिली अनुमति के तहत आयुर्वेद संकाय में स्नातकोत्तर स्तर पर 14 विषयों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत, रचना शारीर, क्रिया शारीर, द्रव्यगुण विज्ञान, रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान, स्वस्थवृत्त एवं योग, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, कौमारभृत्य, बाल रोग, कायचिकित्सा, कायचिकित्सा, मनोविज्ञान एवं मानस रोग, शल्य तंत्र, शालाक्य, नेत्र रोग चिकित्सा तथा शालाक्य, कर्ण, नासा एवं मुख रोग चिकित्सा शामिल हैं। इनमें शल्य तंत्र में सर्वाधिक 12 सीटें स्वीकृत हुई हैं। इससे इस विषय में पीजी स्तर पर प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ेंगे। मई में हुआ था वार्षिक निरीक्षण आयुर्वेद संकाय का वार्षिक निरीक्षण एनसीआईएसएम की टीम ने 22 और 23 मई को हाइब्रिड पद्धति से किया था। निरीक्षण के दौरान संकाय से संबंधित विभिन्न अभिलेखों और व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। इसके बाद आयोग के समक्ष प्रस्तुत अभिलेखों और दिए गए स्पष्टीकरण पर बोर्ड की बैठकों में विचार किया गया। इसके बाद 21 अगस्त को सुनवाई हुई। इसमें आयुर्वेद संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. एचएचवीएसएस नरसिम्ह मूर्ति कनुपुरी ने संस्थान का पक्ष बोर्ड के समक्ष रखा। सुनवाई और उपलब्ध अभिलेखों पर विचार के बाद बोर्ड की 175वीं बैठक में दो सितंबर को मान्यता देने का निर्णय लिया गया। इसी निर्णय के क्रम में आठ सितंबर को औपचारिक अनुमति पत्र जारी किया गया। पहले चरण की काउंसिलिंग में मिलेगा बीएचयू का विकल्प एनसीआईएसएम की मान्यता मिलने के साथ ही बीएचयू के आयुर्वेद संकाय का नाम प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में अभ्यर्थियों के विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी काउंसिलिंग के दौरान बीएचयू के आयुर्वेद संकाय का चयन कर सकेंगे। पहले चरण में अभ्यर्थियों के लिए विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित है। इसके बाद 14 और 15 सितंबर को सीट आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में यूजी, पीजी की मान्यता:NCISM ने दी, BAMS में 75 और PG में 57 सीटों पर होगा प्रवेश
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के आयुर्वेद संकाय में शैक्षणिक सत्र 2026, 27 के लिए यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) के चिकित्सा मूल्यांकन एवं रेटिंग बोर्ड ने संकाय को दोनों स्तरों पर पाठ्यक्रम संचालित करने की वार्षिक मान्यता दे दी है। आयोग की ओर से 8 सितंबर को औपचारिक अनुमति पत्र जारी होने के बाद नए सत्र में प्रवेश को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। NCISM की अनुमति के मुताबिक बीएएमएस में 60 सीटें निर्धारित हैं। ईडब्ल्यूएस सीटों को शामिल करने के बाद कुल 75 सीटों पर प्रवेश होगा। वहीं पीजी के 14 विषयों में 45 सीटें निर्धारित हैं और ईडब्ल्यूएस सहित कुल 57 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। पीजी में सबसे ज्यादा 12 सीटें शल्य तंत्र विषय में हैं। पीजी के 14 विषयों में मिलेगा प्रवेश आयुर्वेद संकाय में पीजी स्तर पर 14 विषयों में प्रवेश होगा। इनमें आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत, रचना शारीर, क्रिया शारीर, द्रव्यगुण विज्ञान, रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान, स्वस्थवृत्त एवं योग, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, कौमारभृत्य, बाल रोग, कायचिकित्सा, कायचिकित्सा, मनोविज्ञान एवं मानस रोग, शल्य तंत्र, शालाक्य, नेत्र रोग चिकित्सा और शालाक्य, कर्ण, नासा एवं मुख रोग चिकित्सा शामिल हैं। इनमें शल्य तंत्र में सबसे अधिक 12 सीटें स्वीकृत हुई हैं। इससे इस विषय में पीजी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश के अवसर बढ़ेंगे। मई में हुआ था संकाय का निरीक्षण आयुर्वेद संकाय का वार्षिक निरीक्षण NCISM की टीम ने 22 और 23 मई को हाइब्रिड पद्धति से किया था। टीम ने संकाय से जुड़े विभिन्न अभिलेखों, संसाधनों और व्यवस्थाओं का परीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद आयोग के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों और दिए गए स्पष्टीकरण पर बोर्ड की बैठकों में विचार किया गया। इसके बाद 21 अगस्त को सुनवाई हुई। इसमें आयुर्वेद संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. एचएचवीएसएस नरसिम्ह मूर्ति कनुपुरी ने संस्थान का पक्ष बोर्ड के समक्ष रखा। सुनवाई और उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद बोर्ड की 175वीं बैठक में 2 सितंबर को मान्यता देने का निर्णय लिया गया। इसी के आधार पर 8 सितंबर को औपचारिक अनुमति पत्र जारी किया गया। पहले चरण की काउंसिलिंग में BHU का विकल्प NCISM की मान्यता मिलने के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया के पहले चरण में अभ्यर्थियों को BHU के आयुर्वेद संकाय का विकल्प उपलब्ध रहेगा। काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थी इसे अपनी पसंद के रूप में चुन सकेंगे। पहले चरण में विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद 14 और 15 सितंबर को सीट आवंटन होगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 16 सितंबर को परिणाम जारी किया जाएगा।