ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
विज्ञान
5 नवंबर 2026

रॉयल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के लगभग 400 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेक्टर-4 थाना प्रभारी नीतीश कुमार व डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार व एसके राय ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्राचार्य रूपम गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया व बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर शिक्षिकाएं विभा रानी, सुधा सिंह, पार्वती कुमारी, संगीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, आरती कुमारी, विश्वजीत शर्मा, फिरोज अंसारी, ऋषभ कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

द
दैनिक भास्कर
5 नवंबर 2026
रॉयल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
#dainikbhaskar
लेख सारांश

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के लगभग 400 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेक्टर-4 थाना प्रभारी नीतीश कुमार व डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार व एसके राय ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्राचार्य रूपम गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया व बच्चों से उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर शिक्षिकाएं विभा रानी, सुधा सिंह, पार्वती कुमारी, संगीता कुमारी, शकुंतला कुमारी, आरती कुमारी, विश्वजीत शर्मा, फिरोज अंसारी, ऋषभ कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →