ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
विज्ञान

दो दशक तक स्वास्थ्य सेवा देने वाली डॉ. दुर्गावती को मिला भारत प्रतिभा सम्मान

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी स्वास्थ्य सेवाओं व नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र छग प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने पर वनांचल के ग्राम कौड़ीकसा निवासी डॉ. दुर्गावती कुंजाम उसारे को नई दिल्ली में भारत प्रतिभा सम्मान 2026 से नवाजा गया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में डॉ. कुंजाम ने वर्ष 2004 में एक तीस बिस्तरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंबागढ़ चौकी में अपनी शासकीय सेवा की यात्रा आरंभ की। अपने दो दशकों की स्वास्थ्य सेवाओं व नर्सिंग शिक्षा के बूते पूरे छग प्रदेश में अपना एक विशिष्ट स्थान बना लिया। उन्हें यह पुरस्कार एक नवंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में दिया गया। कार्यक्रम में भारत की पूर्व विदेश व संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, पद्मश्री कथक नृत्यांगना शोवना नारायण, भारत के कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री रामचेत चौधरी ने सम्मानित किया। नवीन जिले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत होने वाली डॉ. कुंजाम जिले की प्रथम महिला है। विशेषकर नर्सिंग व स्वास्थ्य सेवाओं की फील्ड में कार्य कर रही स्थानीय बेटियों व महिलाओं में उत्साह का माहौल है। ब्लाक के एक छोटे से गांव कौड़ीकसा में साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली डॉ. कुंजाम उसारे नवीन जिला में आदिवासी व किसान नेता शिक्षक स्व. लखन शाह कुंजाम की पुत्री हैं।

#dainikbhaskar
द
दैनिक भास्कर
5 नवंबर 2026
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →