ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
विज्ञान
5 नवंबर 2026

बिहार के 318 बाल वैज्ञानिकों में दिव्या टॉप-50 में शामिल

भास्कर न्यूज| पूर्णिया राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में पूर्णिया की बाल वैज्ञानिक दिव्या कुमारी ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 32वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में बिहार के 38 जिलों से चयनित 318 बाल वैज्ञानिकों के बीच दिव्या ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट के दम पर टॉप-50 में जगह बनाई है। किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया की दिव्या अब बेहतर तैयारी के साथ टॉप-30 में पहुंचने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं। दिव्या ने एआई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित स्मार्ट मेंस्ट्रुअल हेल्थ एंड हाइजीन मॉनिटरिंग किट तैयार की है। यह प्रोजेक्ट मासिक धर्म के दौरान इस्तेमाल होने वाले सैनिटरी पैड से उत्पन्न गैर-जैव अपघटनीय कचरे और पुनः उपयोग योग्य पैड की सफाई-सुखाने से जुड़ी स्वच्छता समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है। इसके जरिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की गई है। प्रोजेक्ट में प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से बने पुनः उपयोग योग्य पैड, उचित सफाई और सुखाने की व्यवस्था शामिल है। राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य इस परियोजना में दिव्या के साथ टीम सदस्य सोनम कुमारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। दोनों बाल वैज्ञानिकों ने गाइड शिक्षक किरण भारती और किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के विज्ञान प्रशिक्षक एवं प्रोजेक्ट मेंटर मो. सद्दाम हुसैन के मार्गदर्शन में शोध और प्रोजेक्ट तैयार किया। दिव्या का लक्ष्य प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना और मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। बच्चों की उपलब्धि पर प्रमंडल समन्वयक सहित अन्य ने बधाई दी।

द
दैनिक भास्कर
5 नवंबर 2026
बिहार के 318 बाल वैज्ञानिकों में दिव्या टॉप-50 में शामिल
#dainikbhaskar
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंविज्ञान

सभी देखें →