बुधवार को डीवीसी की ऐश पाइपलाइन फटने से कोनार नदी में एक बार फिर छाई फैल गई। इससे क्षेत्र में प्रदूषण को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। प्लांट से ऐश पौंड तक जाने वाली नंबर-2 पाइपलाइन अचानक फट गई, जिससे बड़ी मात्रा में छाई बहकर सीधे नदी में मिलने लगी। सुबह नदी में छाई बहती देखकर ग्रामीणों ने तत्काल विभागीय अधिकारियों और इंजीनियरों को सूचना दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और फटी पाइपलाइन को बंद कर छाई का बहाव रोका। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। एक सप्ताह पहले भी जरवा बस्ती के पास नाले के रास्ते दो बार छाई नदी में बहती देखी गई थी। लगातार हो रहे रिसाव से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। उनका कहना है कि इससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। साथ ही आसपास के लोगों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले पानी पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।