52 विभागों में आज से 2 दिन कलमछोड़ हड़ताल
भास्कर न्यूज | अमृतसर लंबित मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को डीसी दफ्तर के बाहर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन (पीएसएमएसयू) के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। यूनियन ने ऐलान किया है कि 5 और 6 नवंबर को सभी क्लेरिकल कर्मचारी कलमछोड़ हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के कारण डीसी दफ्तर, शिक्षा विभाग, इिरगेशन विभाग, एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग, सेहत विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत 52 विभागों में काम पूरी तरह बंद रहेगा। शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते, 2 दिन की इस हड़ताल के बाद अब सीधे सोमवार को ही सरकारी दफ्तरों में कामकाज सुचारू हो सकेगा। यह रोष प्रदर्शन पीएसएमएसयू की जिला इकाई अमृतसर के प्रधान मनजिंदर सिंह संधू और जिला महासचिव जगदीश ठाकुर की अगुवाई में किया गया। मौके पर मौजूद सीनियर मीत प्रधान अमन थरीयेवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी लंबे समय से लटकी मांगें नहीं मानीं तो यह संघर्ष और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के बिल्कुल उलट काम कर रही है। कर्मचारियों को बनता डीए नहीं दिया जा रहा है। अदालत के आदेशों का भी सरकार पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा। इस प्रदर्शन में जिला वित्त सचिव गुरमुख सिंह, मुख्य प्रवक्ता तजिंदर सिंह ढिल्लों, मुख्य सलाहकार अश्नील कुमार शर्मा और मीडिया इंचार्ज अतुल शर्मा के साथ-साथ अनिल कुमार, दिलबाग सिंह, जिम्मी बधवार, धर्मेंद्र सिंह, रमन सैनी, जगजीत सिंह, गुरपाल सिंह, कपिल वर्मा, अमरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सिंह समेत बड़ी संख्या में यूनियन नेता और कर्मचारी शामिल हुए। डीए की पेंडिंग किस्तें और एरियर तुरंत जारी किया जाए। .1972 के नियमों के तहत पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए। कच्चे, कांट्रैक्ट, दिहाड़ीदार और आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का किया जाए। .ग्रामीण भत्ते सहित 37 भत्तों को पुनः बहाल किया जाए। रोकी गई एसीपी स्कीम को बहाल किया जाए .छठे वेतन आयोग का बकाया एकमुश्त जारी किया जाए। विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर नियमित भर्ती हो .ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की जाए।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।