एमजीएम के प्राचार्य फादर डॉ. वर्गीस को मिला सम्मान
बोकारो | एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर-4एफ के प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस को राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ऑफ इंडिया प्रिंसिपल्स ने मैकमिलन एजुकेशन के सहयोग से 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह पुरस्कार शिक्षा और कुशल नेतृत्व के क्षेत्र में उनके योगदान की पहचान है। फादर वर्गीस सीबीएसई के डिप्टी सिटी को-ऑर्डिनेटर तथा डॉ. राधाकृष्णन सहोदय कॉम्प्लेक्स बोकारो के कोषाध्यक्ष भी हैं। पीएचडी, अंग्रेजी, मनोविज्ञान और इतिहास में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ एमएड एवं गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा प्राप्त फादर वर्गीस को शिक्षण व प्रशासन का लंबा अनुभव है। उनके नेतृत्व में विद्यालय आधुनिक शिक्षण पद्धति, तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित बोकारो का गौरव बढ़ा है।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।