धालभूमगढ़| थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ कालिंदी बस्ती में बुधवार को विशेष जागरूकता अभियान हुआ। उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव बताना था। समाज को नशामुक्त बनाने पर जोर रहा। कार्यक्रम में धालभूमगढ़ थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा मौजूद रहे। अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। महिलाओं से बात की। युवाओं से बात की। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अवैध शराब का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों से कहा, आसपास कहीं अवैध शराब बिक रही हो तो पुलिस को सूचना दें। थाना प्रभारी ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से कहा, नशे में कमाई और समय बर्बाद न करें। बच्चों के भविष्य पर ध्यान दें। उन्होंने कहा, हर बच्चे को उचित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है। बच्चे पढ़-लिखकर समाज और देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की बात कही।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।