ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
शिक्षा

नया भवन बनेगा, 1983 में बना स्कूल हो चुका जर्जर

भास्कर न्यूज | शंकरगढ़ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ के नए भवन की घोषणा के बाद विद्यालय परिवार में खुशी है। प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों ने सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा का काफिला रोककर फूल-गुलदस्ते से स्वागत किया और बच्चों की सुरक्षा व बेहतर शिक्षा के लिए पहल करने पर आभार जताया। विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1983 में हुआ था। करीब चार दशक पुराने इस भवन की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी। बीते कई वर्षों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अध्ययन-अध्यापन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार छत का प्लास्टर टूटकर विद्यार्थियों के ऊपर गिर चुका था, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। बारिश के दौरान भवन में कक्षाएं संचालित करना मुश्किल हो जाता था। इस वर्ष बारिश के समय विद्यालय का संचालन नहीं हो सका। इसके चलते वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय को दो पालियों में संचालित किया जाता रहा। नए भवन की घोषणा से मिली राहत जर्जर भवन में पढ़ाई और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई थी। ऐसे में नए भवन की घोषणा से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। विधायक के स्वागत के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनका आभार जताया। इस अवसर पर विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

#dainikbhaskar
द
दैनिक भास्कर
5 नवंबर 2026
लेख सारांश

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंशिक्षा

सभी देखें →