जत्थेदार से मिले यूके रॉयल एयर फोर्स के सिख पायलट अर्शदीप
भास्कर न्यूज | अमृतसर यूके की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले पायलट अर्शदीप सिंह ने अपने माता-पिता के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से लंदन में मुलाकात की। इस मौके पर यूके बेस्ड सिख डिफेंस नेटवर्क के चेयरमैन प्रितपाल सिंह भी मौजूद थे। जत्थेदार ने अर्शदीप सिंह को सफलता के लिए बधाई दी और बेहतरीन सर्विस जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जत्थेदार गड़गज्ज ने यूके मिलिट्री सर्विस में सिखों की हिस्सेदारी और आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की। अर्शदीप सिंह ने बताया कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट के तौर पर काम करते हुए जेट फ्लाइंग ऑपरेशन के दौरान रॉयल एयर फोर्स की टेक्निकल जरूरतों के चलते दाढ़ी मुंडवानी पड़ती है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने प्रितपाल सिंह को इस मामले में यूके आर्मी और एयर फोर्स के सीनियर अफसरों से बातचीत करने और उन्हें सिख धर्म में पहचान व केष (बाल) की अहमियत समझाने के लिए कहा। प्रितपाल सिंह ने भरोसा दिलाया कि फ्लाइट ऑपरेशन के दौरान मास्क पहनने के लिए दाढ़ी मुंडवाने की शर्त को खत्म कराने के लिए यूके सरकार के साथ कोऑर्डिनेट किया जाएगा। एयरोसिस्टम इंजीनियरिंग ऑफिसर जसपाल सिंह सिद्धू भी सम्मानित : लंदन में ही रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट व एयरोसिस्टम इंजीनियरिंग ऑफिसर जसपाल सिंह सिद्धू ने भी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच सेना में सिखों की भागीदारी पर चर्चा हुई। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने जसपाल सिंह सिद्धू को सिरोपा देकर सम्मानित किया। जत्थेदार ने कहा कि जसपाल सिंह सिद्धू और अर्शदीप सिंह दुनिया भर के सिख युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। इस मौके पर अर्शदीप सिंह के पिता जगदीप सिंह, माता गगनदीप कौर और भाई अगमदीप मौजूद थे।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।