रोज 1 लाख से ज्यादा यात्रियों की रायपुर-स्टेशन से आवाजाही:स्टेशन में भीड़ रोकने के लिए गेट नंबर-3 के पास रेलवे ने बनाया होल्डिंग एरिया
दीपावली और छठ पर रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे गेट नंबर-3 के पास होल्डिंग एरिया बनाने जा रहा है। यहां यात्रियों को ट्रेन आने तक रोका जाएगा। इसके बाद समूहों में प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा। त्योहारी सीजन में स्टेशन पर रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही होती है। कई यात्री ट्रेन छूटने से काफी पहले पहुंच जाते हैं। इससे प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और प्रवेश द्वार पर दबाव बढ़ता है। स्टेशन पर री-डेवलपमेंट का काम भी चल रहा है। ऐसे में भीड़ संभालना बड़ी चुनौती है। होल्डिंग एरिया में यात्रियों के बैठने के साथ सीसीटीवी कैमरे, जनता खाना, पेयजल, वाटर कूलर और पंखों की व्यवस्था रहेगी। टिकट संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। सभी यात्री एक साथ प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा न हों, इसलिए होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां टिकट से लेकर खानपान तक की सुविधाएं देने की योजना है। -सुस्कर विपुल विलासराव, सीनियर डीसीएम, रायपुर वार रूम से होगी भीड़ की निगरानी रेलवे ने कंट्रोल रूम और वार रूम बनाया है। यहां से दोनों स्टेशनों के प्रवेश द्वार, फुट ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जाएगी। किसी जगह भीड़ बढ़ने या सुरक्षा संबंधी समस्या आने पर कमर्शियल कंट्रोल और संबंधित विभागों को सूचना दी जाएगी। इसके आधार पर तत्काल अतिरिक्त कर्मचारी तैनात कर स्थिति संभाली जाएगी।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।