161 केंद्रों में होगी धान खरीदी 5807 नए किसान पंजीकृत
भास्कर न्यूज | बालोद बालोद जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन स्तर से ग्राम मटिया बी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अनुमति मिल गई है। इसके साथ ही जिले में अब कुल 161 केंद्रों पर धान की खरीदी होगी। जिला नोडल अधिकारी सीआर रावटे ने बताया कि इसी सीजन से मटिया बी केंद्र में भी धान खरीदी कार्य शुरू हो जाएगा। शासन ने धान बेचने हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। इस संबंध में बुधवार को 5 सभी सेवा सहकारी समितियों के प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अब तक जिले में 5,807 नए किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले सीजन यह आंकड़ा 6,297 था। तिथि बढ़ने से नए पंजीयन का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी।

मूल लेख पढ़ें
यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।