ताज़ा खबर:
भारत ने अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान बनाया  ❯  संसद में बजट सत्र शुरू  ❯  भारत ने क्रिकेट विश्वकप जीता  ❯  शेयर बाजार नई ऊंचाई पर  ❯  नई शिक्षा नीति लागू  ❯  कैंसर की नई दवा तैयार
अच्छाशब्द
Google Ad 728×60
खाद की कालाबाजारी पर दो दुकानदारों को नोटिस:बिलासपुर में रकबे से ज्यादा खाद बेचने और रेट लिस्ट नहीं लगाने पर कार्रवाई
व्यापार
9 सितंबर 2026

बिलासपुर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानों पर रकबे से ज्यादा यूरिया बेचने और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने समेत कई अनियमितताएं मिलीं। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को तखतपुर विकासखंड के ग्राम डोमनपुर स्थित जायसवाल ट्रेडर्स की जांच की। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक किसानों को निर्धारित रकबे से ज्यादा यूरिया खाद बेच रहा था। यह नियमों के खिलाफ है। मामले में उर्वरक निरीक्षक एके सिन्हा ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उर्वरक लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। रेट लिस्ट नहीं लगाने पर भी नोटिस इसी तरह शुभम कृषि केंद्र, पाली में बिक्री दर की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान तखतपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरएल पैंकरा भी मौजूद रहे। कृषि विभाग ने खाद की बिक्री में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
दैनिक भास्कर
9 सितंबर 2026
#bilaspur news#fertilizer black marketing#jaiswal traders#fertilizer notice#takhatpur fertilizer news#bilaspur agriculture#urea sale rules#agriculture department action
लेख सारांश

बिलासपुर जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानों पर रकबे से ज्यादा यूरिया बेचने और रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने समेत कई अनियमितताएं मिलीं। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को तखतपुर विकासखंड के ग्राम डोमनपुर स्थित जायसवाल ट्रेडर्स की जांच की। जांच में सामने आया कि दुकान संचालक किसानों को निर्धारित रकबे से ज्यादा यूरिया खाद बेच रहा था। यह नियमों के खिलाफ है। मामले में उर्वरक निरीक्षक एके सिन्हा ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उर्वरक लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। रेट लिस्ट नहीं लगाने पर भी नोटिस इसी तरह शुभम कृषि केंद्र, पाली में बिक्री दर की सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान तखतपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आरएल पैंकरा भी मौजूद रहे। कृषि विभाग ने खाद की बिक्री में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

मूल लेख पढ़ें

यह खबर bhaskar.com से ली गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

पूरी खबर पढ़ें

और पढ़ेंव्यापार

सभी देखें →